तसर रेशमकीट बीज की गुणवत्ता पर जोर, किसानों को दिया गया वैज्ञानिक प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित किसान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लिट्टीपाड़ा में किसानों को स्वस्थ और रोगमुक्त तसर रेशमकीट बीज के महत्व पर प्रशिक्षित किया गया. प्रशिक्षण में बीज प्रबंधन, रोग रोकथाम और उत्पादन बढ़ाने के तरीकों पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा : स्वस्थ, रोगमुक्त और गुणवत्तापूर्ण तसर रेशमकीट बीज के उपयोग के महत्व को लेकर प्रखंड के दारिकुड़िया गांव में किसानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण का संचालन गौथमी, वैज्ञानिक-बी, बीएसएमटीसी काठीकुंड ने दास कुमार एक्का, एडीआई, संथाल परगना, दुमका के समन्वय से किया.

विज्ञापन

बीज प्रबंधन की दी जानकारी

किसानों को तसर अंडों और डीएफएल के उचित रख-रखाव, सुरक्षित परिवहन, भंडारण, ऊष्मायन और बेहतर अंडा स्फुटन के लिए उपयुक्त वातावरण बनाने की जानकारी दी गयी. स्वच्छता, अंडों और नवजात लार्वा को यांत्रिक क्षति से बचाने तथा उचित ब्रशिंग प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया.

रोग रोकथाम पर दिया जोर

किसानों को रोग की रोकथाम, खराब या असामान्य बीज की प्रारंभिक पहचान और समस्याओं की समय पर तकनीकी अधिकारियों को जानकारी देने के लिए जागरूक किया गया.

उत्पादन बढ़ाने पर फोकस

दास कुमार एक्का ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य वैज्ञानिक तसर बीज रख-रखाव और प्रबंधन संबंधी ज्ञान व कौशल मजबूत करना है, ताकि अंडा स्फुटन, लार्वा जीवितता, कोकून उत्पादन और तसर रेशम उत्पादकता बढ़ सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola