छह सखी मंडलों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र

Updated at : 23 Mar 2026 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
छह सखी मंडलों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र

पाकुड़. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र प्रायोजित पीएम-आरकेवीवाई योजना अंतर्गत कृषि यंत्रीकरण की जिलास्तरीय समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र प्रायोजित पीएम-आरकेवीवाई योजना अंतर्गत कृषि यंत्रीकरण की जिलास्तरीय समिति की बैठक हुई. बैठक में कृषि उपकरण बैंक की स्थापना के लिए कृषि यंत्रों के वितरण के अनुमोदन पर विचार-विमर्श किया गया. समिति ने जिले के 06 महिला सखी मंडलों का चयन किया जिन्हें इस योजना का लाभ दिया जायेगा. उपायुक्त ने कहा कि कृषि यंत्रीकरण से न केवल श्रम की बचत होगी, बल्कि उत्पादन में वृद्धि के साथ किसानों की आय में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. भूमि संरक्षण पदाधिकारी सुचित एक्का ने बताया कि इस उपयोजना के तहत कृषि उपकरण बैंक की स्थापना के लिए लगभग 10 लाख रुपये के पैकेज पर 80 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा. इसके अंतर्गत मिनी ट्रैक्टर, रीपर (धान काटने की मशीन), पावर टिलर, रोटावेटर, केजव्हील, कल्टीवेटर कृषि यंत्र प्रदान किये जायेंगे. बैठक में डीडब्ल्यूओ, डीएओ, डीसीओ आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola