पटना के फतुहा में खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Updated:
विज्ञापन

मृतक मसूदन सिंह की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna Electric Shock Death : फतुहा के वरुणा गांव में खेत में गिरे हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई. गंभीर रूप से झुलसे युवक को परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

पटना से एस के सिंह की रिपोर्ट
Patna Electric Shock Death :
फतुहा थाना क्षेत्र के वरुणा गांव में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत में शौच करने गए एक युवक की बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया युवक

ग्रामीणों के अनुसार वरुणा गांव निवासी धूरी सिंह का 35 वर्षीय पुत्र मसूदन सिंह सुबह खेत की ओर गया था. इसी दौरान खेत में बिजली का टूटा हुआ तार गिरा हुआ था, जिसमें हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित हो रहा था. अनजाने में वह तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही चली गई जान

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. गंभीर रूप से घायल मसूदन सिंह को तत्काल इलाज के लिए फतुहा अस्पताल ले जाया गया. हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. वह अपने पीछे एक बेटा और तीन बेटियां छोड़ गया है. घर के कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार गहरे सदमे में है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. थाना अध्यक्ष श्रीमंत सुमन ने बताया कि शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए पटना एनएमसीएच भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

ALSO READ: पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, जगदंबा स्थान से दर्शन कर लौट रहे थे

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन