तेज चिलचिलाती धूप से बाजार में छाया सन्नाटा

Updated at : 11 May 2025 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
तेज चिलचिलाती धूप से बाजार में छाया सन्नाटा

तेज चिलचिलाती धूप से बाजार में छाया सन्नाटा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा: प्रखंड क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से जारी तेज धूप ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. रविवार को प्रचंड धूप के कारण लिट्टीपाड़ा बाजार सहित सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. चिलचिलाती धूप के चलते लोग सुबह दस बजे के बाद से ही अपने-अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं. वहीं, तेज धूप के कारण बिजली विभाग भी बढ़ते लोड को संभालने में नाकाम साबित हो रहा है. बताया जा रहा है कि तेज धूप की वजह से पावर हाउस में लगे बड़े-बड़े ट्रांसफॉर्मर काफी गर्म हो जाते हैं, जिसके कारण समय-समय पर बिजली काट दी जाती है. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम के अत्यधिक गर्म हो जाने के कारण प्रखंड में किसानों के साथ-साथ रोजमर्रा की जिंदगी गुजारने वाले आम लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कामकाजी लोगों को हो रही परेशानी प्रचंड गर्मी के कारण घर से बाहर काम करने वाले लोग दिनभर परेशान रहे. रविवार को प्रखंड में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. चिलचिलाती धूप के कारण सुबह दस बजे से ही लोगों को दोपहर की गर्मी का एहसास होने लगा था. नतीजतन, अधिकांश लोग घरों में ही रहने के लिए विवश हो गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola