सहियाओं ने प्रोत्साहन राशि भुगतान के लिए सौंपा मांग-पत्र

पाकुड़िया. सहिया संघ ने विधायक प्रो स्टीफन मरांडी को प्रोत्साहन राशि भुगतान को लेकर सोमवार को उनके आवास पर मांग-पत्र सौंपा.
पाकुड़िया. सहिया संघ ने विधायक प्रो स्टीफन मरांडी को प्रोत्साहन राशि भुगतान को लेकर सोमवार को उनके आवास पर मांग-पत्र सौंपा. साहियाओं का कहना है कि हम सब विगत कई वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं. हमलोगों की प्रोत्साहन राशि जिला में विभागीय उदासीनता के कारण लंबित पड़ा है. वहीं पाकुड़ जिला छोड़ कर बाकी सभी जिलों में भुगतान कर दिया गया है. पाकुड़ जिला में 1160 स्वस्थ सहिया हैं. विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने सहिया संघ को आश्वासन देते हुए कहा कि मैं जल्द ही उपायुक्त व स्वास्थ्य विभाग से इस विषय पर बात करके आप सभी की मांग को रखूँगा, ताकि आप सभी प्रोत्साहन राशि मिल सके. मौके पर दीपा कुमारी तुरी, निरुपमा दास, सादिमा बीबी, कोशिला कुमारी मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




