दो पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
दो पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

लिट्टीपाड़ा. थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर नाबालिग लड़की से यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर नाबालिग लड़की से यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. नाबालिग लड़की ने थाने में लिखित शिकायत कर मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि मेरे माता पिता मजदूरी के लिए पश्चिम बंगाल गये थे. घर में अकेली थी. 23 अप्रैल की शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के ही दो लड़के मेरे घर घुस गए, जिसमें एक लड़का ने मुझे पकड़ कर घर के अंदर लेजाकर दुष्कर्म किया. किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, जबकि दूसरा लड़का दरवाजे में पहरेदारी कर रहा था. घटना के दूसरे दिन अपनी आप बीती मैने अपने मामा को फोन कर बताया. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया पीड़िता के लिखित शिकायत पर थाने में कांड संख्या 32/25 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ लिया गया है. दोनों आरोपी नाबालिग है और सगे भाई हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola