मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र में जांची भोजन की गुणवत्ता

महेशपुर प्रखंड मुख्यालय के डाकबंगला स्थित मुख्यमंत्री दाल भात योजना केंद्र का डीसी पाकुड़ के निर्देश पर खेल पदाधिकारी राहुल कुमार और बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने पांच रुपये वाली दाल भात योजना का स्वाद लिया और इसे उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि इस योजना से दर्जनों मजदूर लाभान्वित हो रहे हैं। मौके पर एमओ फकरे आजम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
प्रतिनिधि, महेशपुर. डीसी पाकुड़ के निर्देश पर महेशपुर प्रखंड मुख्यालय के समीप डाकबंगला स्थित मुख्यमंत्री दाल भात योजना केंद्र का निरीक्षण खेल पदाधिकारी राहुल कुमार और बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान अधिकारियों ने संचालित पांच रुपये वाली दाल भात योजना में बनाए गए खाने का स्वाद लिया. मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री दाल भात योजना के संचालक की पांच रुपये में इस तरह का खाना उपलब्ध कराने के प्रयास की सराहना की. खेल पदाधिकारी और बीडीओ ने कहा कि पांच रुपये में दाल भात से यहां के दर्जनों मजदूर लाभान्वित हो रहे हैं. मौके पर एमओ फकरे आजम सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




