पहाड़ी क्षेत्रों में पेयजल, सड़क व स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग पर धरना

Updated:
विज्ञापन
पहाड़ी क्षेत्रों में पेयजल, सड़क व स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग पर धरना

लिट्टीपाड़ा प्रखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और रोजगार जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर शिवचरण मालतो के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन हुआ। उन्होंने बीडीओ संजय कुमार को उपायुक्त के नाम 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा जिसमें स्थायी सड़कों, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार और पेयजल की सुविधाओं की मांग की गई। ग्रामीणों ने जलापूर्ति योजना में खर्च हुए 217 करोड़ रुपये का श्वेत पत्र जारी कर पारदर्शिता सुनिश्चित करने की भी मांग की। राम पहाड़िया, बामना पहाड़िया, बैदा पहाड़िया, कावरा पहाड़िया सहित सैकड़ों लोग प्रदर्शन में शामिल थे और प्रशासन से त्वरित समाधान की अपील की गई।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा. प्रखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ, सड़क , पेयजल, रोजगार जैसे मूलभूत समस्या की समाधान को लेकर शनिवार को प्रखंड परिसर में पहाड़िया नेता शिवचरण मालतो के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. क्षेत्र की समस्या को लेकर शिवचरण मालतो ने बीडीओ संजय कुमार को उपायुक्त के नाम 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा. जिसमे बताया कि पहाड़ी क्षेत्र के गांवों में ग्रामीण वर्षों से पेयजल, पक्की सड़क, स्थायी रोजगार और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं. आज भी सैकड़ों पहड़िया गांवों में आवागमन के लिए सड़कें नहीं हैं. ग्रामीणों ने तत्काल सड़क निर्माण की मांग की. वही ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत लिट्टीपाड़ा प्रखंड के गांवों में खर्च किए गए 217 करोड़ रुपये की राशि का श्वेत पत्र जारी करने की मांग की, ताकि योजना के कार्यान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके. साथ ही गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन से इन समस्याओं का जल्द से जल्द निदान करने की मांग की. मौके पर धरना प्रदर्शन में रामा पहाड़िया, बामना पहाड़िया, बैदा पहाड़िया, कावरा पहाड़िया सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola