रेलवे ट्रैक पर युवक का दो हिस्सों में बंटा शव बरामद, फिलहाल नहीं हुई पहचान

Author Raghav mishra|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक. (AI Image)

रेलवे ट्रैक. (AI Image)

पाकुड़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव दो हिस्सों में बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान करने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़ पाकुड़ रेल पुलिस ने रविवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 स्थित ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात युवक का दो हिस्सों में बंटा शव बरामद किया. शव की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी. जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन प्रबंधक ने प्लेटफार्म संख्या 2 पर पोल संख्या 151/02-150/42 के समीप एक युवक का शव पड़े होने की सूचना दी. सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की.

जीआरपी के एसआई रामेश्वर किस्कू ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. प्रथम दृष्टया आशंका है कि युवक की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है. हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी और पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई थी.


विज्ञापन
Raghav Mishra

लेखक के बारे में

By Raghav Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola