पंचायत रोजगार दिवस पर सुनी गयी ग्रामीणों की समस्याएं

Updated:
विज्ञापन
पंचायत रोजगार दिवस पर सुनी गयी ग्रामीणों की समस्याएं

पाकुड़िया. सभी पंचायत कार्यालयों में गुरुवार को पंचायत रोजगार दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

पाकुड़िया. सभी पंचायत कार्यालयों में गुरुवार को पंचायत रोजगार दिवस मनाया गया. फुलझिंझरी, पाकुड़िया, खजूरडंगाल, वासेतकुंडी, डोमनगडिया, बड़ा सिंहपुर, बन्नोग्राम में मुखिया, समिति सदस्य, वार्ड सदस्य व ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायतों के विकास पर चर्चा की गयी. मौके पर मुखिया व पंचायत सचिवों ने अपने-अपने कार्यालयों में लोगों की समस्याएं को सुनी और समाधान का आश्वासन दिया. मुखिया ने ग्रामीणों को सरकार से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया. इस दौरान मनरेगा के तहत नए जॉब कार्ड का पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola