राधानगर गांव में कीटनाशक का किया गया छिड़काव

Updated at : 21 Apr 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
राधानगर गांव में कीटनाशक का किया गया छिड़काव

पाकुड़िया. प्रखंड के बोंनोग्राम पंचायत अंतर्गत राधानगर गांव में सोमवार को कालाजार उन्मूलन के लिए आइआरएस कीटनाशक का छिड़काव किया गया.

विज्ञापन

पाकुड़िया. प्रखंड के बोंनोग्राम पंचायत अंतर्गत राधानगर गांव में सोमवार को कालाजार उन्मूलन के लिए आइआरएस कीटनाशक का छिड़काव किया गया. सीएचसी के डॉ मंजर आलम एवं केटीएस संजय मुर्मू ने मॉनिटरिंग की. डॉ मंजर आलम ने बताया कि सभी गांवों में छिड़काव कर्मी प्रतिदिन के लक्ष्य के अनुसार सभी घरों में छिड़काव कर रहे हैं. छिड़काव दल के साथ एक एमपीडब्ल्यू के अलावा संबंधित क्षेत्र के सीएचओ को पर्यवेक्षण के लिए लगाया गया है. संबंधित गांव की सहिया भी छिड़काव कर्मियों का सहयोग कर रही हैं. ग्रामीणों को कालाजार रोग से बचाव तथा कीटनाशक छिड़काव के बारे में जागरूक कर रही है. कालाजार, मलेरिया, फैलेरिया रोग से बचने के लिए छिड़काव ही एक मात्र माध्यम है. मौके पर डॉ गंगा शंकर साह, बीपीएम प्रभात दास, एमपीडब्ल्यू मिशन शेख, रवींद्र मुर्मू, गांव की सेविका, सहिया एवं जल सहिया मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola