छह जुलाई को सभी जल सहिया अपने-अपने क्षेत्रों में करेंगी श्रमदान: डीसी

छह जुलाई को सभी जल सहिया अपने-अपने क्षेत्रों में करेंगी श्रमदान: डीसी
संवाददाता, पाकुड़. जल शक्ति मंत्रालय द्वारा “स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 ” के क्रियान्वयन हेतु रविंद्र भवन में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की. पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों को एसएसजी-2025 के उद्देश्यों से अवगत कराया गया. स्वच्छता रैंकिंग प्रणाली को समझाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया. यह कार्यक्रम ग्राम सफाई, खुले में शौच से मुक्ति, अपशिष्ट प्रबंधन पर केंद्रित है. उपायुक्त ने शौचालयों, अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक निस्तारण पर प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया. जल सहिया को पंचायत भवन, आंगनबाड़ी, विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहिया को सम्मानित किया जाएगा. डीडीसी महेश कुमार संथालिया ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य स्वच्छता, पेयजल प्रबंधन और जनभागीदारी को सशक्त बनाना है. “स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण ” के माध्यम से स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर जिलों एवं राज्यों की रैंकिंग की जाती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




