मुहर्रम : हिरणपुर थाना में बैठक, अखाड़ा का रूट निर्धारित

Updated at : 01 Jul 2025 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
मुहर्रम : हिरणपुर थाना में बैठक, अखाड़ा का रूट निर्धारित

सीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर एवं सूचना न फैलायें. इसपर प्रशासन की पैनी नज़र रहेगी.

विज्ञापन

हिरणपुर. मुहर्रम पर्व को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. अध्यक्षता अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने की. मौके पर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक में विभिन्न अखाड़ा टीम के अध्यक्ष एवं सदस्य मुख्य रूप से शामिल हुए. इस दौरान मुहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने पर चर्चा की गयी. बताया गया है मुहर्रम अखाड़ा बाबूपुर, तोड़ाई, खजूरडांगा आदि जगहों से निकला जाएगा. सभी अखाड़ा जुलूस तोड़ाई चौक में एकसाथ एकत्रित होकर करतब दिखाएंगे. इसको लेकर अखाड़ा का रूट निर्धारित किया गया. सीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर एवं सूचना न फैलायें. इसपर प्रशासन की पैनी नज़र रहेगी. झूठी एवं आपत्तिजनक टिप्पणी पर प्रशासन तुरंत कार्रवाई करेगी. थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी तरह का विवादित झंडा, पोस्टर पूरी तरह से वर्जित है. वहीं डीजे पर पाबंदी है, इसलिए लाउडस्पीकर व छोटा साउंड सिस्टम का इस्तेमाल करें. अश्लील गाना सख्त मना है. उन्होंने कहा कि अखाड़ा जुलूस के साथ दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे. साथ ही एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी. मौके पर एएसआई साधन कर्मकार, मो रज्जाक, जाकिर अंसारी, मोहनलाल भगत, जावेद आलम, विकास रविदास, दीपक साहा, सुकुमार सेन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola