पुण्यतिथि पर याद किए गए भगवान बिरसा मुंडा, दी गई श्रद्धांजलि

Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 09 Jun 2026 5:44 PM

विज्ञापन

बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर पाकुड़ जिले में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा नेताओं ने बिरसा चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा नगर अध्यक्ष सोहन मंडल ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद ने बिरसा को क्रांतिकारी संत और जननायक बताया, जिन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा की। झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने भी उन्हें अन्याय के खिलाफ संघर्ष और अधिकारों की रक्षा का प्रेरक बताया।

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर जिले भर में उन्हें याद किया गया. इस दौरान उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई. भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बिरसा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष सोहन मंडल ने किया. मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि एक क्रांतिकारी संत और जननायक थे. उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ समाज को अंधविश्वास से मुक्त करने का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है.भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के अधिकार, स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. उनका संघर्ष और बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा. कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, पंकज कुमार साह, धर्मेंद्र कुमार त्रिवेदी, मोहन मंडल, सुमित चौबे सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. वहीं झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. श्री यादव ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा की प्रेरणा देता है.

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola