जंगीपुर विधायक ने जरूरतमंदों के बीच किया वस्त्र का वितरण

Updated:
विज्ञापन
जंगीपुर विधायक ने जरूरतमंदों के बीच किया वस्त्र का वितरण

फरक्का. दुर्गोत्सव को लेकर जंगीपुर स्थित मैकांजी पार्क मैदान में सोमवार को शिवम एडुकेशन और सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फरक्का. दुर्गोत्सव को लेकर जंगीपुर स्थित मैकांजी पार्क मैदान में सोमवार को शिवम एडुकेशन और सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें जंगीपुर विधायक जाकिर हुसैन, एसपी अमित कुमार साव, एसडीपीओ, एएसपी, बीडीओ ने जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री व वस्त्र का वितरण किया. इस दौरान सभी धर्मों के तकरीबन 45 हजार जरूरतमंदों के बीच सामग्री वितरित किये गये. विधायक जाकिर हुसैन ने कहा कि दुर्गापूजा इन जरूरतमंदों के लिए खुशी का पल लेकर आया है. उन्होंने शिवम एडुकेशन व सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के प्रति आभार प्रकट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola