धूमधाम से की जमाई षष्ठी पूजा, दीर्घायु होने की कामना की

Updated at : 01 Jun 2025 5:05 PM (IST)
विज्ञापन
धूमधाम से की जमाई षष्ठी पूजा,  दीर्घायु होने की कामना की

बंगाली समुदाय की महिलाओं ने सुबह वट वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना की एवं जमाई व पुत्र के दीर्घायु होने की कामना की.

विज्ञापन

पाकुड़िया. पाकुड़िया बाजार सहित प्रखंड के मोंगलाबन्ध, चौकिसाल, परुलिया, बन्नोग्राम, श्रीधरपाड़ा, पलियादाहा इत्यादि दर्जनों गांवों में रविवार को बंगाली समुदाय की सुहागिन महिलाओं द्वारा जमाई षष्ठी त्योहार धूमधाम से मनाया गया. बंगाली समुदाय की महिलाओं ने सुबह वट वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना की एवं जमाई व पुत्र के दीर्घायु होने की कामना की. जमाई षष्ठी पर्व को लेकर सुहागिन महिलाओं ने अपने पारंपरिक परिधान में डाला में क्षमतानुसार पूजन सामग्री फल, धूप, दीप लेकर वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना की. महिलाओं ने इस दिन उपवास रख कर पूजा-अर्चना की. तत्पश्चात घर में आये जमाई का पुत्रवत स्वागत सम्मान किया. पर्व में 21 प्रकार के फल एवं छह प्रकार के मिष्ठान्न का भोग लगाया गया. बंगाली समुदाय की सुहागिनों ने इस पर्व को बट सावित्री पूजन की तरह मनाया. वधु पक्ष की ओर से बेटी-दामाद के लिए भेजे गए नये कपड़े पहनकर सुहागिनों द्वारा वृक्ष के नीचे सुहाग की रक्षा की मनोकामना को लेकर रक्षा सूत्र बांधा गया. बांस के बने पंखों से पहले वट वृक्ष और फिर अपने पति को पंखों से हवा की गयी. सुहागिन महिलाओं ने उपवास रखकर पत्नी धर्म का पालन करने का संकल्प लिया और अपने पति की रक्षा की मनोकामना अपने-अपने इष्टदेव से की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola