माहवारी प्रबंधन के लिए बालिका विद्यालयों में नैपकिन वेंडिंग मशीन लगायें : डीसी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 May 2026 5:18 PM

विज्ञापन

पाकुड़. उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं जल जीवन मिशन की समीक्षा हुई.

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं जल जीवन मिशन की समीक्षा हुई. बैठक में स्वच्छता, माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन एवं ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. उपायुक्त ने 28 मई से 04 जून तक चलने वाले “चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो” अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया. कहा कि सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों समेत अन्य बालिका विद्यालयों में नैपकिन वेंडिंग मशीन एवं इंसेनरेटर का सुचारू संचालन और नियमित रखरखाव सुनिश्चित की जाय, ताकि किशोरियों एवं महिलाओं को बेहतर माहवारी स्वच्छता की सुविधाएं मिल सके. उन्होंने माहवारी से जुड़े मिथकों और भ्रांतियों को दूर करने के लिए पंचायत एवं ग्राम स्तर तक व्यापक जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. इस अभियान में आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सहिया, स्वयं सहायता समूह की दीदियां एवं जलसहिया दीदी की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाय. उपायुक्त ने कहा कि किशोरियों एवं महिलाओं के साथ पुरुषों और लड़कों को भी जागरूक किया जाए, ताकि परिवार एवं समाज में संवेदनशील और सहयोगात्मक वातावरण तैयार हो सके. बैठक में ठोस कचरा प्रबंधन की भी विस्तार से समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने सुप्रीम कोर्ट की वर्ष 2026 की गाइडलाइन के अनुरूप विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर सोमवार तक कार्य शुरू करने का निर्देश दिया. कहा कि उप विकास आयुक्त के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं को प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारा जाए. बैठक में डीडीसी अरविंद कुमार लाल, डीपीआरओ प्रीतिलता मुर्मू, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ मनीष कुमार, ईई, पीएचइडी अनंत प्रसाद, जिला समन्वयक सुमन मिश्रा, एइ, जेइ मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola