गायत्री रथ पहुंचा पाकुड़िया, यज्ञ व भजन संकीर्तन में उमड़े श्रद्धालु
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Nov 2025 6:22 PM
गायत्री परिवार ने गुरुमाता भगवती देवी की जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के अवसर पर शांति कुंज हरिद्वार से गायत्री रथ निकाला, जो रविवार को पाकुड़िया प्रखंड के गणपुरा गांव पहुंचा। हजारों श्रद्धालुओं ने रथ का दर्शन और पूजन किया। गणपुरा में सामूहिक गायत्री यज्ञ और भजन संकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसका संचालन गायत्री परिवार साहेबगंज जोन के पदाधिकारियों ने किया। रथ बाद में बेनाकुडा, नवाडीह, मोंगलाबांध, चौकीसाल और बीचपहाड़ी गांव में पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। संध्या में रामघाटी गांव में दीप यज्ञ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। रथ सोमवार को पाकुड़िया दुर्गा मंदिर पहुँचेगी, जहां सामूहिक गायत्री यज्ञ का आयोजन होगा।
प्रतिनिधि, पाकुड़िया. गायत्री परिवार द्वारा गुरुमाता भगवती देवी की जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में शांति कुंज हरिद्वार से निकली गायत्री रथ रविवार को पाकुड़िया प्रखंड के गणपुरा गांव पहुंची. रथ आगमन पर हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया. गणपुरा में सामूहिक गायत्री यज्ञ और भजन संकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसका संचालन गायत्री परिवार साहेबगंज जोन के पदाधिकारियों ने किया. यज्ञ के बाद रथ बेनाकुडा, नवाडीह, मोंगलाबांध, चौकीसाल और बीचपहाड़ी गांव पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. संध्या में रामघाटी गांव में दीप यज्ञ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. प्रखंड समन्वयक सुबोध भगत ने बताया कि सोमवार को रथ पाकुड़िया दुर्गा मंदिर पहुंचेगी, जहां सामूहिक गायत्री यज्ञ का आयोजन होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










