एफएसओ ने खाद्य सामग्री दुकानों का किया औचक निरीक्षण

Updated at : 24 Mar 2026 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
एफएसओ ने खाद्य सामग्री दुकानों का किया औचक निरीक्षण

पाकुड़. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार व पणन सचिव संजय कच्छप ने शहर के किराना दुकानों व मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. रामनवमी के मद्देनजर आमजनों को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार व पणन सचिव संजय कच्छप ने शहर के किराना दुकानों व मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया. सभी दुकानदारों को उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, मिठाई एवं मसालों की ही बिक्री सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया. जांच के क्रम में भगतपाड़ा स्थित एक राजस्थानी जलेबी दुकान में अखाद्य रंग का उपयोग पाया गया, जिस पर संबंधित दुकानदार को कड़ी चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया गया. वहीं, हाटपाड़ा एवं हरिणडांगा बाजार स्थित किराना दुकानों से सरसों तेल के कुल चार नमूने लिए गए, जबकि दीदी कैफे से भी नमूना संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया. हरिणडांगा बाजार स्थित जाय बंगला मिठाई दुकान की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई. वहीं कृष्ण स्वीट्स में पनीर प्रथम दृष्टया गुणवत्ता के अनुरूप पाया गया. दीदी कैफे में साफ-सफाई का स्तर संतोषजनक पाया गया. रेल फाटक न्यू मार्केट स्थित एक किराना दुकान में एक्सपायर्ड नीमकी पाए जाने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराते हुए दुकानदार को कड़ी चेतावनी दी गयी. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन नहीं करने वाले खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जायेगी. यह जांच अभियान आमजनों को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने व मिलावटखोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola