महेशपुर में बिरसा जयंती पर फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Nov 2025 6:10 PM
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, महेशपुर इकाई ने प्रखंड मुख्यालय स्थित कल्याण छात्रावास परिसर में एक बैठक आयोजित की। नगर मंत्री रोहित यादव के नेतृत्व में लिए गए निर्णयानुसार 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर महेशपुर हाई स्कूल मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सन्नी तिवारी ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और योगदान पर विस्तार से चर्चा की। पूर्व जिला संयोजक गुंजन तिवारी, राहुल मिश्रा, सह नगर मंत्री परेश घोष, तथा अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।
प्रतिनिधि, महेशपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित कल्याण छात्रावास परिसर में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, महेशपुर इकाई के द्वारा नगर मंत्री रोहित यादव के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 नवंबर, झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, महेशपुर इकाई द्वारा महेशपुर हाई स्कूल मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा. बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सन्नी तिवारी ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन एवं उनके योगदान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला. मौके पर पूर्व जिला संयोजक गुंजन तिवारी, राहुल मिश्रा, नगर मंत्री रोहित यादव, सह नगर मंत्री परेश घोष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सन्नी तिवारी, जॉन सोरेन, नरेन मुर्मू, अनिल टुडू, भारती सरकार, सोनू सोरेन, राजेश मुर्मू, सोमोजित हेंब्रम, काजल दास सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










