नाबालिग के साथ यौन शोषण के आरोप में युवक पर प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jul 2024 4:45 PM
हिरणपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण का मामला सामने आया है.
हिरणपुर. थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर पिता ने हिरणपुर थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है. उल्लेख किया है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री का परिचय पड़ोस की नाजिमा बीवी ने अपने भाई वसीम अंसारी से करायी थी. इसके बाद वसीम अंसारी ने बेटी को शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. जब बेटी ने वसीम पर शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया. साथ ही बेटी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. जब उसने इसकी जानकारी वसीम के पिता को दी, तो उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज की एवं जान से मारने की धमकी दी. इसको लेकर हिरणपुर थाना कांड सं 43/24 में धारा 376(1)/120(B), 504/506 आईपीसी, 4/6 पोक्सो एक्ट एवं 66(ई), 67, 67(ए), 67(B) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










