सिंधीपाड़ा में पानी की समस्या से नप के ईओ के कराया अवगत

Updated:
विज्ञापन
सिंधीपाड़ा में पानी की समस्या से नप के ईओ के कराया अवगत

पाकुड़ नगर. गर्मी में पाकुड़ में जल संकट लगातार गहराता जा रहा है. खासकर सिंधीपाड़ा इलाके में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. गर्मी में पाकुड़ में जल संकट लगातार गहराता जा रहा है. खासकर सिंधीपाड़ा इलाके में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है. इसे लेकर सिंधी समाज के अध्यक्ष उदय लखमानी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी से मुलाकात की और समस्या के समाधान करने की मांग की. शिष्टमंडल में पप्पू गंगवानी, गुल गंगवानी, अर्जन दास और विनोद तिर्थानी शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल ने कार्यपालक पदाधिकारी को अवगत कराया कि सिंधीपाड़ा स्थित एकमात्र सरकारी बोरिंग का मोटर अक्सर खराब हो जाता है, जिससे लोगों को समय पर पानी नहीं मिल पाता. श्री लखमानी ने बताया कि क्षेत्र में जल स्तर तेजी से गिरता जा रहा है, और यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो हालात और भी बदतर हो सकती है. उन्होंने नगर परिषद से आग्रह किया कि सिंधीपाड़ा में वैकल्पिक व्यवस्था की जाए या फिर वर्तमान बोरिंग की नियमित मरम्मत सुनिश्चित की जाए. इस पर कार्यपालक पदाधिकारी ने शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola