कर्मशाला में रबी फसल की उत्पादकता बढ़ाने पर जोर

लिट्टीपाड़ा. प्रखंड के कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला का आयोजन किया गया.
लिट्टीपाड़ा. प्रखंड के कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला का आयोजन किया गया. कर्मशाला में रबी मौसम में बोई जाने वाली फसलों, उन्नत तकनीकी खेती एवं जैविक खेती के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गयी. प्रखंड कृषि पदाधिकारी केसी दास, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रामेश्वर मुर्मू व क्लस्टर कोऑर्डिनेटर स्लेटीना मुर्मू ने किसानों को संबोधित करते हुए रबी मौसम में फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक पद्धति एवं जैविक तरीकों को अपनाने पर बल दिया. कर्मशाला में किसानों को बीज चयन, भूमि तैयारी, खाद प्रबंधन व कीट नियंत्रण संबंधी तकनीकी जानकारी भी दी गयी. कार्यक्रम में अनेक किसान और कृषक मित्र उपस्थित थे, जिन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से अपने सवाल पूछकर जानकारी प्राप्त की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










