साइकिल रैली के जरिये स्वास्थ्य और पर्यावरण पर जोर

फरक्का में विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन हुआ, जिसमें विधायक महताब शेख, बीडीओ सुजय व्यापारी, CISF और छात्र भागे। विधायक ने साइकिल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पहले यह दैनिक जीवन का अहम हिस्सा थी, पर अब कम उपयोग हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य समस्याएँ बढ़ रही हैं। उन्होंने छोटे कार्यों के लिए साइकिल चलाने की अपील की और कहा कि यह जिम की तुलना में स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए बेहतर विकल्प है।
प्रतिनिधि, फरक्का विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को मुर्शिदाबाद जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में साइकिल रैली का आयोजन किया गया. फरक्का में भी उत्साह देखने को मिला, जहां फरक्का बैराज और फरक्का प्रखंड कार्यालय से रैलियां प्रमुख रूप से निकाली गयीं. प्रखंड कार्यालय की रैली में विधायक महताब शेख तथा बीडीओ सुजय व्यापारी ने भाग लिया. रैली में सीआइएसएफ और स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया. रैली के बाद विधायक ने कहा कि साइकिल की महत्ता को समझना आवश्यक है. एक दशक पहले साइकिल दैनिक जीवन का अहम हिस्सा थी, लेकिन अब इसका उपयोग धीरे-धीरे कम होता जा रहा है. इससे लोग लगातार शारीरिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं. उन्होंने छोटे कामों के लिए साइकिल का उपयोग करने की जोरदार अपील की. उन्होंने कहा कि जिम के खर्च के बजाय प्रतिदिन साइकिल चलाना बेहतर है, विशेषकर यह हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ वातावरण के लिए भी फायदेमंद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










