पीएम किसान सम्मान निधि के लाभुकों का करें सर्वे

पाकुड़िया. प्रखंड सभागार में मंगलवार को बीडीओ सह सीओ सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में पीएम किसान सम्मान निधि के योग्य लाभार्थी को लाभ देने एवं आयोग्य लाभार्थी को हटाने को लेकर बैठक हुई.
पाकुड़िया. प्रखंड सभागार में मंगलवार को बीडीओ सह सीओ सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में पीएम किसान सम्मान निधि के योग्य लाभार्थी को लाभ देने एवं आयोग्य लाभार्थी को हटाने को लेकर बैठक हुई. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड में पीएम किसान सम्मान निधि के लाभुकों का सर्वे किया जाना है. बीडीओ ने प्रखंड के एटीएम, कृषक मित्र, बीटीएम को एक सप्ताह के अंदर पीएम किसान सम्मान निधि पाने वाले सभी लाभार्थी के घर-घर जाकर लाभुकों के दस्तावेज का भौतिक सत्यापन करने निर्देश दिया. साथ ही 27 अप्रैल तक प्रखंड के सभी पीएम किसान लाभुकों का सर्वे का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. बैठक में प्रभार बीएओ सुब्रत कुमार दास, सीआइ सुभाष यादव, सहायक तकनीकी प्रबंधक, राजस्व कर्मचारी, किसान मित्र एवं स्वयं सेवक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




