पाकुड़ में टीबी मरीजों को पोषण किट का वितरण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Nov 2025 5:10 PM
पाकुड़ जिले में टीबी मुक्त झारखंड अभियान के तहत सदर प्रखंड के 50 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई। यह कार्यक्रम जिला यक्ष्मा कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. केके सिंह, डॉ. शखावत हुसैन एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। डॉ. सिंह ने मरीजों को नियमित दवा सेवन, उचित पोषण और स्वास्थ्य देखभाल पर जोर दिया। उन्होंने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की। इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों में पोषण, जागरूकता और उपचार के प्रति अनुशासन बढ़ाना है ताकि टीबी का सफल उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
संवाददाता, पाकुड़. जिले में टीबी मुक्त झारखंड अभियान के तहत सोमवार को सदर प्रखंड के टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम जिला यक्ष्मा कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जहां सदर प्रखंड के 50 टीबी मरीजों को पोषण किट प्रदान की गयी. कार्यक्रम में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ केके सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इस अवसर पर डॉ. शखावत हुसैन, एनटीईपी के मिथुन पाल, निशांत प्रकाश, गौरव कुमार, मंजू कुमारी, नीरज कुमार सहित अन्य सभी कर्मी भी मौजूद थे. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ केके सिंह ने कहा कि सभी टीबी मरीज नियमित रूप से दवा का सेवन करें तथा अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. उन्होंने बताया कि समय पर दवा का सेवन और संतुलित पोषण टीबी के उपचार में अत्यंत आवश्यक है. साथ ही, उन्होंने मरीजों से टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की. कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों में पोषण, जागरूकता और उपचार के प्रति अनुशासन को बढ़ावा देना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










