डीजल-पेट्रोल की मार, लंबी दूरी के बस किराये में हुआ इजाफा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jun 2026 5:48 PM

विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण लंबी दूरी की बसों के किराए में वृद्धि की गई है। पाकुड़ से रांची रूट पर सामान्य बस का किराया 500 से बढ़कर 550 रुपये और एसी बस का किराया 550 से 600 रुपये हो गया है। बस संचालक बढ़ती लागत के कारण किराया बढ़ाना आवश्यक बता रहे हैं, जबकि यात्रियों ने महंगाई के बीच इसका विरोध किया है। इससे यात्रियों की आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़ लंबी दूरी की बसों से सफर करने वाले यात्रियों को अब पहले की तुलना में अधिक किराया चुकाना होगा. पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच बस संचालकों ने कई लंबी दूरी के रूटों पर किराये में बढ़ोतरी कर दी है. इसका सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ने लगा है और नियमित यात्रा करने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है. महात्मा गांधी बस स्टैंड के किरानी निरंजन तिवारी ने बताया कि ईंधन की बढ़ती लागत और परिचालन खर्च में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए लंबी दूरी की बसों के किराये में संशोधन किया गया है. उनके अनुसार बढ़े हुए खर्च के कारण किराया बढ़ाना जरूरी हो गया था, ताकि बस सेवाओं का संचालन सुचारू रूप से जारी रखा जा सके. नयी दरों के मुताबिक पाकुड़ से रांची जाने वाले यात्रियों को अब सामान्य बस के लिए 550 रुपये किराया देना होगा, जबकि पहले इस रूट पर 500 रुपये लिया जाता था. वहीं एसी बसों का किराया भी बढ़ा दिया गया है. एसी बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब 600 रुपये चुकाने होंगे, जबकि पहले यह किराया 550 रुपये था. किराया बढ़ने के बाद यात्रियों ने नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों पर यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ है. दूसरी ओर बस संचालकों का कहना है कि बढ़ती लागत के बीच सेवाओं को बनाए रखने के लिए किराया वृद्धि आवश्यक थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola