भक्तों ने तिरपतिया नदी से जल लेकर शिवालय में किया जलार्पण

Updated at : 28 Jul 2025 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
भक्तों ने तिरपतिया नदी से जल लेकर शिवालय में किया जलार्पण

पाकुड़िया. सावन माह की तीसरी सोमवारी पर सभी शिवालयों में हर-हर महादेव का उद्घोष रहा.

विज्ञापन

पाकुड़िया. सावन माह की तीसरी सोमवारी पर सभी शिवालयों में हर-हर महादेव का उद्घोष रहा. मोंगलाबांध गांव के छोटे-छोटे बच्चों ने गाजे बाजा के साथ तिरपतिया नदी के आमकोना घाट से जल लेकर बोल बम के जयकारे के साथ पैदल पूरे गांव स्थित शिवालय में जलार्पण किया. सर्वप्रथम नदी घाट पर पुरोहित प्रभाकर मिश्रा ने जल का संकल्प कराया. पैदल कांवर यात्रा में गांव के समाजसेवियों ने जगह-जगह पर सभी छोटे-छोटे कांवरियों को शरबत, कोल्ड ड्रिंक आदि पिलाया. इस दौरान शिवालय में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. रामदेवकुण्डी, चौकिसाल, फुलझिंझरी, बन्नोग्राम आदि ग्राम स्थित सभी शिवालयों में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola