18 अप्रैल को रांची में मुख्यमंत्री आवास घेराव का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
18 अप्रैल को रांची में मुख्यमंत्री आवास घेराव का निर्णय

लिट्टीपाड़ा के विजय मांझी मरांडी स्टेडियम में सहायक अध्यापक संघ की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता ब्रजमोहन कुमार ठाकुर ने की। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि 18 अप्रैल को रांची में मुख्यमंत्री आवास घेराव और आमरण अनशन कार्यक्रम में लिट्टीपाड़ा के सभी सहायक अध्यापक भाग लेंगे। मांगों में आकलन परीक्षा को टेट के समकक्ष दर्जा देने, समान काम के लिए समान वेतन, मृत सहायक अध्यापकों के आश्रितों को अनुकंपा लाभ और 28 अगस्त 2024 के समझौते को लागू करने की बात शामिल थी। बैठक में नीलम मुर्मू, प्रकाश साहा, सुमन कुमार, मो. नमउल हक समेत अनेक सहायक अध्यापक उपस्थित थे।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा. विजय मांझी मरांडी स्टेडियम में मंगलवार को सहायक अध्यापक संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ब्रजमोहन कुमार ठाकुर ने की, जिसमें बड़ी संख्या में सहायक अध्यापक शामिल हुए. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 18 अप्रैल को रांची में प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास घेराव और आमरण अनशन कार्यक्रम में लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सभी सहायक अध्यापक भाग लेंगे. बैठक में आकलन परीक्षा को टेट के समकक्ष दर्जा देने, समान काम के बदले समान वेतन, मृत सहायक अध्यापकों के आश्रितों को अनुकंपा लाभ और 28 अगस्त 2024 को हुए समझौते को लागू करने की मांग उठायी गयी. बैठक में नीलम मुर्मू, प्रकाश साहा, सुमन कुमार, मो. नमउल हक, अनिल मालतो, लियूस मुर्मू, उषा मुर्मू, सुंदरा मालतो, शंकर साहा, सुमन साहा, अशोक साहा, बाबूधन हांसदा सहित अन्य सहायक अध्यापक उपस्थित थे.

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola