रामलला मैदान में आयोजित विष्णु महायज्ञ में उमड़े लोग

Updated at : 22 Mar 2026 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
रामलला मैदान में आयोजित विष्णु महायज्ञ में उमड़े लोग

पाकुड़िया.श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ में कलश शोभायात्रा के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कुंड में आगर एवं चन्दन लकड़ी से घर्षण कर अग्नि प्रज्वलित किया गया.

विज्ञापन

पाकुड़िया. रामलला यज्ञ मैदान, पाकुड़िया में नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ में कलश शोभायात्रा के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कुंड में आगर एवं चन्दन लकड़ी से घर्षण कर अग्नि प्रज्वलित किया गया. इसके पूर्व यहां मंडप परिसर में दर्शन पूजन के लिए स्थापित भगवान श्रीगणेश, लक्ष्मी नारायण, मां दुर्गा, मां तारा, बाबा भोलेनाथ की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा यजमान शंभू कुमार भगत एवं बनारस से आए पुरोहित आचार्य पंडित दिलीप पांडेय के नेतृत्व में की गयी. रविवार की सुबह से ही यहां स्थापित देवी देवताओं की प्रतिमाओं में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी. श्रद्धालु मंडप की परिक्रमा में लीन हो गए. यहां यज्ञ मैदान में मेला लग कर तैयार है व भीड़ उमड़ना शुरू हो गया है. मेला में मनोरंजन के लिए सर्कस, तारामाची, मीनाबाजार सहित दर्जनों प्रतिष्ठान लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. शनिवार की रात्रि में कथावाचिका द्वारा राम कथा की प्रस्तुति संगीतमय भजन प्रस्तुत किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola