पंचायत से प्रखंड स्तर तक कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को लेकर हुई चर्चा

Updated at : 01 Jun 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत से प्रखंड स्तर तक कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को लेकर हुई चर्चा

जिला महासचिव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संविधान बचाओ रैली करना है. इसमें अधिक संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को शामिल होना है.

विज्ञापन

पाकुड़िया. प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को संगठन सर्जन एवं संविधान बचाओ रैली कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार और पाकुड़िया प्रखंड पर्यवेक्षक अर्धेंदु शेखर गांगुली ने प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक प्रखंड अध्यक्ष मो इस्लाम अंसारी की अध्यक्षता में की गयी. इसमें खास तौर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान बचाओ कार्यक्रम एवं प्रखंड कमेटी की मजबूती पर चर्चा की गयी. साथ ही कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए. जिला महासचिव श्री गांगुली ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक संविधान बचाओ रैली करना है. इसमें अधिक से अधिक संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को शामिल होना है. प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम मियां ने कहा कि बैठक में रैली को सफल बनाने पर विशेष रूप से जोर दिया जाएगा. मौके पर प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू, जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, जिला महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष साहिन परवेज, प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम मियां, महेशपुर पर्यवेक्षक मोजिबुर रहमान, उपाध्यक्ष नकुल राय, आश मोहम्मद, स्टेफन मरांडी, मुस्तकीम अंसारी, मैनुद्दीन अंसारी, कमाल अंसारी, जहांगीर अंसारी सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola