युवाओं से तकनीक तक... 82वीं जयंती पर कांग्रेस ने याद किया राजीव गांधी का योगदान
राजीव गांधी की 82वीं जयंती मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस ने आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया. युवाओं और तकनीक पर विशेष जोर.
महेशपुर.महेशपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख के बिरकिट्टी स्थित आवासीय कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया.
आपके शहर में
आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान : कलीमुद्दीन
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख ने राजीव गांधी के जीवन और उनके राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश के विकास और आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने के साथ तकनीकी और संचार क्षेत्र के विकास को गति दी. उनके कार्यकाल में देश में आधुनिक तकनीक और संचार व्यवस्था को बढ़ावा मिला, जिसका प्रभाव आज भी देखने को मिलता है.
कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के विचारों को याद किया
जयंती समारोह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. नेताओं ने कहा कि देश के विकास में राजीव गांधी के योगदान को हमेशा याद किया जायेगा.
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आर्नेस्ट हांसदा, बहिदूल इस्लाम, शैलेन मुर्मू, वासीम अकरम, अब्दुल, आलाबीन शेख, तालेबूल रहमान, मुनतारा खातून, मकशेदूल हक सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रमेश भगत
रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









