SIR की तैयारी में जुटा लिट्टीपाड़ा प्रशासन, 198 प्रमाण-पत्रों का होगा जल्द सत्यापन
लिट्टीपाड़ा अंचल में 24 अगस्त से होने वाली एसआइआर सुनवाई के लिए लंबित जाति प्रमाण-पत्रों को जल्द सत्यापित करने का निर्देश दिया गया है. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.
लिट्टीपाड़ा। लिट्टीपाड़ा अंचल प्रशासन ने एसआइआर की तैयारी तेज कर दी है. 24 अगस्त 2026 से सुनवाई शुरू होगी, जिसमें जाति प्रमाण-पत्र मान्य दस्तावेज के रूप में स्वीकार किए जाएंगे.
अंचल अधिकारी ने राजस्व उप निरीक्षकों एवं अंचल निरीक्षकों को अपने लॉगिन में लंबित जाति प्रमाण-पत्रों का जल्द सत्यापन करने का निर्देश दिया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि 24 अगस्त तक कोई भी प्रमाण-पत्र लंबित नहीं रहना चाहिए.
सीईओ आईडी में कुल 198 प्रमाण-पत्र लंबित हैं. इनमें 195 एसटी, दो ओबीसी और एक निवास प्रमाण-पत्र शामिल है. अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी प्रमाण-पत्रों का सत्यापन एवं निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रमेश भगत
रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









