बूथ-बूथ पहुंचीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी मेघा भारद्वाज, एसआइआर कार्यों की जांच कर दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

हिरणपुर प्रखंड के मतदान केंद्र का निरीक्षण करतीं उपायुक्त मेघा भारद्वाज. | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने लिट्टीपाड़ा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को त्रुटिरहित सूची तैयार करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

पाकुड़ : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने मंगलवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हिरणपुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने उच्च विद्यालय हाथकाठी स्थित बूथ संख्या 128 व 129, हाथकाठी पंचायत भवन स्थित बूथ संख्या 127 तथा रानीपुर स्थित बूथ संख्या 174 व 175 का निरीक्षण किया.

हिरणपुर प्रखंड के मतदान केंद्र का निरीक्षण करतीं उपायुक्त मेघा भारद्वाज. | Prabhat Khabar Network
हिरणपुर प्रखंड के मतदान केंद्र का निरीक्षण करतीं उपायुक्त मेघा भारद्वाज. | Prabhat Khabar Network

डीसी ने एसआइआर कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर से एसआइआर कार्यों की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने एएसडीडी सूची, नए मतदान केंद्र के अनुसार पृथक्करण के बाद गणना प्रपत्र की प्रति, प्रारूप मतदाता सूची, नो-मैपिंग सूची, मतदान केंद्र का नजरी नक्शा, की-मैप, गूगल मैप और नोटिस तामिला की स्थिति की भी समीक्षा की.

हिरणपुर प्रखंड के मतदान केंद्र का निरीक्षण करतीं उपायुक्त मेघा भारद्वाज. | Prabhat Khabar Network
हिरणपुर प्रखंड के मतदान केंद्र का निरीक्षण करतीं उपायुक्त मेघा भारद्वाज. | Prabhat Khabar Network

शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने पर जोर

उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित और समावेशी बनाना है. एक भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए और किसी अपात्र या विदेशी नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं हो, यह सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है. उन्होंने अभिलेखों और मतदाता सूची से संबंधित तथ्यों की गंभीरता से जांच कर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने का निर्देश दिया.

मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और त्रुटियां सुधारने का निर्देश

उन्होंने बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर को क्षेत्र में सक्रिय रहकर मतदाताओं से संपर्क बनाए रखने तथा उन्हें आवश्यक सहयोग देने को कहा. एक परिवार और एक घर के मतदाताओं को यथासंभव एक ही मतदान केंद्र पर सूचीबद्ध करने की दिशा में कार्रवाई का भी निर्देश दिया. पात्र युवा भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए फॉर्म-6 व घोषणापत्र भरने के लिए प्रेरित करने तथा प्रारूप मतदाता सूची में नाम, पता, उम्र या अन्य त्रुटि होने पर फॉर्म-8 भरवाने को कहा.

विद्यालयों का निरीक्षण कर सुविधाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने उच्च विद्यालय हाथकाठी और 10+2 विद्यालय हाथकाठी का भी निरीक्षण किया. उन्होंने छात्र-छात्राओं से पढ़ाई, शिक्षण व्यवस्था और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया. उपायुक्त ने विद्यालय में बेंच-डेस्क, हैंडवॉश यूनिट, खिड़कियों के टूटे शीशे और साफ-सफाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त कराने और विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलओ उपस्थित थे.


विज्ञापन
रमेश भगत

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola