कोर्ट के वारंट पर पुलिस की दबिश, एनआई एक्ट मामले में महिला गिरफ्तार
पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने एनआई एक्ट के मामले में बैंक कॉलोनी निवासी ममता पांडेय को गैर जमानतीय वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
पाकुड़। नगर थाना पुलिस ने एनआई एक्ट के मामले में बैंक कॉलोनी निवासी ममता पांडेय को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, उनके विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानतीय वारंट जारी था.
नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि एनआई एक्ट के तहत दर्ज मामले में न्यायालय ने वारंट जारी किया था. वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ममता पांडेय को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रमेश भगत
रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









