ओके : सड़क किनारे रखे ईंट से टकरायी कार, चालक घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jun 2024 6:09 PM
महेशपुर-मुरारोई पथ पर सोनारपाड़ा चेकपोस्ट के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे रखे ईंट से जोरदार रूप से टकरा गयी.
महेशपुर. महेशपुर-मुरारोई पथ पर सोनारपाड़ा चेकपोस्ट के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे रखे ईंट से जोरदार रूप से टकरा गयी. इससे कार में सवार एक व्यक्ति जख्मी हो गया, जबकि कार में सवार अन्य चार लोगों को हल्की चोटें आयी. जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के इस्लामपुर गांव निवासी पाकुड़िया थाना क्षेत्र के तलवा गांव लेबर ले जाने के सिलसिले में आया हुआ था, जहां फोर्ड कार (डब्ल्यूबी-58 एएफ/9494) में कुल पांच लोग कार में सवार होकर पश्चिम बंगाल अपने घर लौट रहा था. इसी दरम्यान महेशपुर थाना अंतर्गत सोनारपाड़ा चेकपोस्ट के समीप एक ट्रक से ओवरटेक करने के दौरान कार चालक सड़क किनारे रखे ईंटा में जोरदार टक्कर मार दी. इससे बंगाल के इस्लामपुर गांव निवासी माफेकुल शेख जख्मी हो गया. वही जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए बंगाल के मुरारोई ले गये. घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाने के एएसआइ सोहराब खान दलबल के साथ घटना स्थल पहुचकर मामले की छानबीन करते हुए सड़क को खाली करवाया. समाचार लिखे जाने तक क्षतिग्रस्त कार घटना स्थल में ही पड़ा हुआ था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










