सीएचसी में आयुष्मान भवः कार्यक्रम का आयोजन

पाकुड़िया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलगापाड़ा सहित सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सोमवार को आयुष्मान भव: कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
पाकुड़िया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलगापाड़ा सहित सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सोमवार को आयुष्मान भव: कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डॉ प्रीतम कुमारी ने बताया कि आयुष्मान भव: अभियान का उद्देश्य देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना है. लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज की सुविधा उनके आयुष्मान कार्ड के जरिए मिलती है. इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. आयुष्मान भवः कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण स्तर तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य की देखभाल और सुविधाएं प्रदान करना है. सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों के बीच जागरुकता पैदा करना है. इसका मुख्य उद्देश्य देश के एक भी जरूरतमंद व्यक्ति स्वास्थ्य लाभ से वंचित ना रहे. इस उद्देश्य से अभियान का प्रारंभ किया गया है. मौके पर एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




