ePaper

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पाकुड़ जिलाध्यक्ष बने अवनिकांत

Updated at : 07 Sep 2025 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पाकुड़ जिलाध्यक्ष बने अवनिकांत

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पाकुड़ जिलाध्यक्ष बने अवनिकांत

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की पाकुड़ जिला इकाई की बैठक रविवार को श्री गुरुदेव कोचिंग सेन्टर में क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति, झारखंड प्रांत सचिव डॉ अमूल्य कुमार पाल, और संथाल परगना प्रमंडल संयोजक अनय ओझा की उपस्थिति में हुई. राजकुमार सिंह ने बैठक का संचालन किया. अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद और भारत मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. शिवाजी क्रांति ने कहा कि ग्राहक देवता होता है और उनका सम्मान होना चाहिए. ग्राहक पंचायत ग्राहकों पर किसी भी तरह का अन्याय नहीं सहेगा. डॉ. अमूल्य पाल ने पाकुड़ जिला इकाई की घोषणा की, जिसमें अवनिकांत तिवारी को अध्यक्ष, दीपक भजन सिंह और सीमा सोनी भगत को उपाध्यक्ष, धनंजय साह को सचिव, मिलन रुज को कोषाध्यक्ष, फूलचंद साह को सह कोषाध्यक्ष, रूपाली सरकार को महिला प्रमुख, और दीपक स्वर्णकार को प्रचार प्रमुख के रूप में मनोनीत किया गया. इस अवसर पर भागीरथ तिवारी, प्रोफेसर डाॅ. मनोहर कुमार, रामरंजन कुमार सिंह, हीरालाल साह, अमित साह, जितेंद्र ओझा, संजय सरकार, बबलू भगत, अमन सिंह, राजू सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola