वारंट का नोटिस पहुंचते ही फूटा गुस्सा, साढ़े तीन घंटे रखा सड़क जाम

Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 08 Jun 2026 5:20 PM

विज्ञापन

महेशपुर के कैराछत्तर गांव में जियामुनी देवी के सड़क दुर्घटना मामले में मुआवजा और कार्रवाई न होने से परिजन एवं ग्रामीण नाराज हैं। उन्होंने महेशपुर-गुम्मामोड़ मुख्य सड़क जाम कर विरोध जताया, जिससे आवागमन बाधित हुआ। घटना 16 अगस्त 2025 को हुई थी, जिसमें जियामुनी और बाइक चालक घायल हुए थे। जियामुनी ने पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पति किशोर राय के खिलाफ वारंट जारी होने पर लोगों का गुस्सा बढ़ा। पुलिस ने तीन घंटे बाद जाम खत्म कराया।

विज्ञापन

जियामुनी देवी के मामले में मुआवजा और कार्रवाई की मांग, जताया रोष प्रतिनिधि, महेशपुर थाना क्षेत्र के कैराछत्तर गांव में सड़क दुर्घटना के एक मामले में मुआवजा नहीं मिलने और कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिजनों एवं ग्रामीणों ने सोमवार को महेशपुर-गुम्मामोड़ मुख्य सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई घंटों तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा. इससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार, कैराछत्तर गांव निवासी जियामुनी देवी 16 अगस्त 2025 को मवेशी लेकर घर लौट रही थीं. इसी दौरान रोलाग्राम गांव के एक बाइक चालक की बाइक मवेशी के गले में बंधी रस्सी में उलझ गई. इस घटना में बाइक चालक और जियामुनी देवी दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए. जियामुनी देवी को गंभीर चोटें आई थीं और उनका इलाज दुमका में चल रहा था. घटना के बाद जियामुनी देवी ने क्षतिग्रस्त बाइक, आधार कार्ड और पर्स अपने पास रख लिया था. सूचना मिलने पर महेशपुर पुलिस ने उक्त सामान वाहन मालिक छोटे मड़ैया को वापस कर दिया. इसके बाद जियामुनी देवी ने 10 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ को लिखित शिकायत देकर न्याय और मुआवजे की मांग की थी. बताया जाता है कि इसी मामले में जियामुनी देवी के पति किशोर राय के खिलाफ पाकुड़ न्यायालय से वारंट जारी हुआ था. सोमवार को उनके घर नोटिस पहुंचने के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर विरोध शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर महेशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत और बातचीत के बाद करीब साढ़े तीन घंटे बाद जाम समाप्त कराया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका.

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola