अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक घायल

पाकुड़िया. सालगापाड़ा गांव के समीप बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
पाकुड़िया. थाना क्षेत्र के महेशपुर पीडब्ल्यूडी सड़क पर सालगापाड़ा गांव के समीप बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल निवासी सुजीत राय (30) तलवा मेला देखने आया था. इसी दौरान यह घटना हुई. घटना के बाद स्थानीय लोगो ने पुलिस को जानकारी दी. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत, डॉ मंजर आलम ने घायल की प्राथमिक चिकित्सा की. बाद में उसे बेहतर चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










