39 वाहन चालकों से वसूला गया 46,500 रुपये जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
39 वाहन चालकों से वसूला गया 46,500 रुपये जुर्माना

पाकुड़. जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को नगर थाना के सामने वाहन जांच अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को नगर थाना के सामने वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान वाहन चालकों के हेलमेट, इंश्योरेंस समेत अन्य कागजातों की जांच की गयी. यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 39 वाहन चालकों से 46 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया. डीटीओ ने बताया कि सड़क दुर्घटना में कमी लाने, परिवहन नियमों का पालन करवाने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की चेतावनी दी जा रही है. हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने की अपील की जा रही है, लेकिन वाहन चालक बाज नहीं आ रहे हैं. जुर्माना वस��लकर उन्हें दंडित किया जा रहा है. उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि जीवन अनमोल है. एक छोटी सी लापरवाही आपको जोखिम में डाल सकता है. हेलमेट सुरक्षा कवच है. वाहन चलाते समय वाहनों का कागजात अपने पास में अवश्य रखें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राघव कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola