41.86 लाख रुपये में बिकी 38 शराब दुकानें
Updated at : 10 Mar 2016 3:49 AM (IST)
विज्ञापन

लॉटरी के माध्यम से हुई शराब दुकान बंदोबस्ती पाकुड : पुराना समाहरणालय स्थित सूचना भवन में विदेशी, देशी, मसालेदार शराब खुदरा दुकानों की बंदाेबस्ती लॉटरी के माध्यम से हुई. लॉटरी के माध्यम से सरकार को एक करोड़ 41 लाख 86 हजार 25 रुपये में कुल 38 दुकानों की बोली लगायी गयी. समूह संख्या एक में […]
विज्ञापन
लॉटरी के माध्यम से हुई शराब दुकान बंदोबस्ती
पाकुड : पुराना समाहरणालय स्थित सूचना भवन में विदेशी, देशी, मसालेदार शराब खुदरा दुकानों की बंदाेबस्ती लॉटरी के माध्यम से हुई. लॉटरी के माध्यम से सरकार को एक करोड़ 41 लाख 86 हजार 25 रुपये में कुल 38 दुकानों की बोली लगायी गयी. समूह संख्या एक में चार दुकानों की बंदोबस्ती की गयी. इसमे मेसर्स प्रशांत ट्रेडर्स को मिला. समूह संख्या दो में चार दुकानों की बंदोबस्ती हुई. इसमे नीलकंठ ट्रेडर्स को मिला.
समूह संख्या तीन में चार दुकानों की बंदोबस्ती की गयी.गोपाल महतो को मिला. समूह संख्या चार में चार दुकानों की बंदोबस्ती हुई. इसे नीलकंठ ट्रेडर्स को मिला. समूह संख्या पांच में चार दुकानों की बंदोबस्ती की गयी. जिसे धनबाद वाइन को मिला. समूह संख्या छह में पांच दुकानों की मेसर्स मेहियर डेवलोपर्स को को मिला. समूह संख्या सात में चार दुकानें मेसर्स तिवारी पावर प्रॉजेक्ट को मिला. समूह संख्या आठ में पांच दुकानें मेसर्स मेहियार डेवलोपर्स को मिला.
नौ में चार दुकानें मेसर्स झा ट्रेडर्स को मिला. सभी समूह की बंदोबस्ती लॉटरी के माध्यम से करायी गयी. मौके पर उपायुक्त दिनेश चंद्र मिश्रा,उत्पाद विभाग के उपायुक्त शशि शेखर, उत्पाद अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार झा सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




