सलमान खान की फिल्म में नयनतारा की एंट्री, 19 साल छोटी एक्ट्रेस संग करेंगे रोमांस

Updated:
विज्ञापन

सलमान खान और नयनतारा का अपकमिंग प्रोजेक्ट

Salman Khan Upcoming Movies: सलमान खान की नई फिल्म में साउथ सुपरस्टार नयनतारा की एंट्री हो गई है. दोनों पहली बार साथ नजर आने वाले हैं. सलमान अपने से 19 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते दिखेंगे. इस एक्शन फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. जानिए इस प्रोजेक्ट के बारे में…

विज्ञापन

Salman Khan Upcoming Movies: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उन्होंने साउथ इंडस्ट्री के साथ हाथ मिलाकर एक नई फिल्म का ऐलान किया था, जिसके बाद से ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. अब इस फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, सलमान खान की इस अपकमिंग फिल्म में साउथ की सुपरस्टार नयनतारा की एंट्री हो गई है. खास बात यह है कि यह पहली बार होगा जब सलमान और नयनतारा एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. इस खबर के सामने आते ही दोनों सितारों के फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है.

विज्ञापन

फिल्म का टाइटल अभी नहीं हुआ है तय

बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं, जबकि इसे बड़े प्रोड्यूसर दिल राजू सपोर्ट कर रहे हैं. फिलहाल इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है और इसे अस्थायी तौर पर SVC63 नाम से जाना जा रहा है. फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के मुताबिक, यह एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म होगी, जिसमें सलमान खान और नयनतारा की फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी. ऐसे में फैंस इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

गलवान घाटी पर आधारित फिल्म मातृभूमि

वहीं, सलमान खान के फैंस उनकी दूसरी फिल्म मातृभूमि का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच हुई झड़प पर आधारित है, जिसमें सलमान खान शहीद कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभाते नजर आएंगे. हालांकि, इसकी रिलीज डेट फिलहाल आगे बढ़ा दी गई है.

यह भी पढे़ं: मंच पर बुलाकर कॉमेडियन सुनील पाल के साथ हुआ गलत व्यवहार, देखते रह गये लोग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola