मंच पर बुलाकर कॉमेडियन सुनील पाल के साथ हुआ गलत व्यवहार, देखते रह गये लोग

Updated:
विज्ञापन
Comedian Sunil Pal insulted on stage mumbai event viral video organisers controversy

कॉमेडियन सुनील पाल

Comedian Sunil Pal: मुंबई के एक इवेंट में सुनील पाल के साथ हुए व्यवहार का वीडियो वायरल हो रहा है. मंच पर बुलाने के बाद उन्हें बोलने तक का मौका नहीं दिया गया, जबकि सुनील लगातार उनसे रिक्वेस्ट करते दिखाई दिये. सोशल मीडिया पर लोग आयोजकों पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. पढ़ें क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

Comedian Sunil Pal: कॉमेडी की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाले सुनील पाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या कॉमेडी शो नहीं, बल्कि एक ऐसा वीडियो है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इस वायरल क्लिप को देखकर लोग काफी नाराज नजर आ रहे हैं.

मंच पर बुला कर किया गलत व्यवहार

दरअसल, मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सुनील पाल के साथ ऐसा वाकया हुआ, जिसने हर किसी को चौंका दिया. सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि पहले उन्हें मंच पर बुलाया जाता है और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया जाता है. लेकिन जैसे ही वह कुछ बोलने के लिए आगे बढ़ते हैं, आयोजक उन्हें माइक देने से मना कर देते हैं और वापस बैठने के लिए कह देते हैं.

धन्यवाद तक का नहीं देते मौका

इस पूरे घटनाक्रम से सुनील पाल हैरान रह जाते हैं. वह आयोजकों से विनती करते हैं कि कम से कम उन्हें धन्यवाद कहने का मौका दे दिया जाए, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जाती. वहां मौजूद कुछ लोग भी उनके समर्थन में आवाज उठाते हैं, लेकिन इसके बावजूद आयोजक उन्हें बोलने नहीं देते और आखिरकार उन्हें बिना कुछ कहे ही मंच से उतरना पड़ता है. 

कलाकार के साथ ऐसा करना ठीक नहीं

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. यूजर्स ने आयोजकों के इस रवैये को गलत बताते हुए कहा कि किसी भी कलाकार के साथ ऐसा व्यवहार करना ठीक नहीं है. कई लोगों ने लिखा कि अगर बुलाया है तो सम्मान भी देना चाहिए. फिलहाल, यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

यह भी पढे़ं: बिना शादी मां बनने जा रहीं पूनम पांडे, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola