गीले बालों की करें सही देखभाल – ये छोटी गलतियां बन सकती हैं हेयर फॉल की बड़ी वजह

Published by : Pratishtha Pawar Updated At : 31 Mar 2026 10:51 PM

विज्ञापन

गीले बालों की देखभाल

गीले बाल सबसे ज्यादा कमजोर होते हैं, इसलिए इन्हें सही तरीके से सुखाना और संभालना बहुत जरूरी है, जानिए गीले बालों की देखभाल के आसान टिप्स.

विज्ञापन

Wet Hair Care Tips at Home: आजकल बाल झड़ना एक आम समस्या बन गई है, लेकिन कई बार इसकी वजह कोई बीमारी नहीं बल्कि हमारी गलत आदतें होती हैं, खासकर गीले बालों के साथ की गई गलतियां. योग और प्राकृतिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. हंसा योगेंद्र के अनुसार, बाल जब गीले होते हैं तब सबसे ज्यादा कमजोर होते हैं, इसलिए इस समय उनकी सही देखभाल करना बहुत जरूरी है. सही तरीके से बाल सुखाने, कंघी करने और स्कैल्प केयर करने से हेयर फॉल को काफी हद तक रोका जा सकता है.

गीले बाल क्यों होते हैं कमजोर?

जब बाल गीले होते हैं, तब बालों के अंदर मौजूद केराटिन के हाइड्रोजन बॉन्ड अस्थायी रूप से कमजोर हो जाते हैं. इससे बाल ज्यादा खिंचते हैं और जल्दी टूट सकते हैं. इसलिए गीले बालों को ज्यादा खींचना या रगड़ना नुकसानदायक होता है.

गीले बालों से जुड़ी आम गलतियां (Mistakes to Avoid in Wet Hair)

  1. गीले बालों में कंघी करना या जोर से सुलझाना
  2. तौलिये से बालों को जोर-जोर से रगड़ना
  3. गीले बालों को कसकर बांध लेना
  4. गीले बालों के साथ सो जाना
  5. बहुत ज्यादा गर्म हवा से तुरंत ब्लो ड्राई करना

ये आदतें बालों की जड़ों को कमजोर करती हैं और लंबे समय में बाल पतले होने लगते हैं.

गीले बालों की सही देखभाल कैसे करें? (Wet Hair Care Tips at Home)

  • बाल धोने के बाद तौलिये से रगड़ने के बजाय हल्के से दबाकर पानी निकालें
  • पहले उंगलियों से बाल सुलझाएं, फिर चौड़े दांत वाली कंघी करें
  • बालों को 70-80% प्राकृतिक रूप से सूखने दें
  • कॉटन टी-शर्ट या माइक्रोफाइबर तौलिया इस्तेमाल करें
  • गीले बालों में टाइट हेयरस्टाइल न बनाएं
  • हफ्ते में 2-3 बार हल्के गर्म तेल से मालिश करें
  • प्रोटीन, आयरन और विटामिन-B वाला भोजन लें

यह भी पढ़ें: बार-बार मिड लेंथ से टूट रहे हैं बाल? हंसा जी का मेथी वाला घरेलू नुस्खा दे सकता है राहत

यह भी पढ़ें: ड्राई स्कैल्प की समस्या से परेशान? डॉ. हंसा जी से जानें आसान घरेलू उपाय और जरूरी टिप्स

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola