अपहरण कांड के दो आरोपितों को 10 वर्ष की सजा
Updated at : 01 Mar 2016 4:01 AM (IST)
विज्ञापन

अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने सुनाया फैसला पांच हजार की हर्जाना राशि का करना होगा भुगतान पाकुड़ : अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम ओमप्रकाश श्रीवास्तव के न्यायालय ने पाकुड़ महिला थाना कांड संख्या 154/08 सेसन केस संख्या 25/09 के मुख्य आरोपी बिरेन लेट और नारू लेट दोनों महेशपुर थाना क्षेत्र के बहापुर निवासी को […]
विज्ञापन
अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने सुनाया फैसला
पांच हजार की हर्जाना राशि का करना होगा भुगतान
पाकुड़ : अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम ओमप्रकाश श्रीवास्तव के न्यायालय ने पाकुड़ महिला थाना कांड संख्या 154/08 सेसन केस संख्या 25/09 के मुख्य आरोपी बिरेन लेट और नारू लेट दोनों महेशपुर थाना क्षेत्र के बहापुर निवासी को अपहरण कांड में दोषी पाते हुए भादवि की धारा 366 के अंतर्गत 10 वर्ष का कारावास और 5 हजार रुपये जुर्माना देने का फैसला सुनाया है.
जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर एक वर्ष की सजा काटनी होगी. अभियोजन पक्ष की ओर से कुल नौ गवाहों के बयान के आधार पर दलील सुनने के बाद प्रतिवादी की ओर से दलील सुनने के बाद न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों को भादवि की धारा 366 के तहत दोषी पाते हुए 10 साल की सजा सुनाई गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




