डकैती करते साहिबगंज के तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर धुना

Updated at : 26 Feb 2016 3:05 AM (IST)
विज्ञापन
डकैती करते साहिबगंज के तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर धुना

फरक्का : सुति थाना क्षेत्र के नामितपुर गांव निवासी मोहन सरकार के घर बीती रात्रि करीब 9:30 बजे डकैती करने पहुंचे तीन डकैत को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया है. जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी के घर लगभग आधा दर्जन बदमाश डकैती की नीयत से उनके घर पहुंचा और परिजनों के साथ मारपीट […]

विज्ञापन

फरक्का : सुति थाना क्षेत्र के नामितपुर गांव निवासी मोहन सरकार के घर बीती रात्रि करीब 9:30 बजे डकैती करने पहुंचे तीन डकैत को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया है. जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी के घर लगभग आधा दर्जन बदमाश डकैती की नीयत से उनके घर पहुंचा और परिजनों के साथ मारपीट कर लूटपाट शुरू किया. पड़ोसी के घर मौजूद मोहन सरकार की पुत्री देवलीला सरकार ने पिता के चिल्लाने की आवाज सुन कर मामले को भांपते हुए इसकी सूचना ग्रामीणों को दे दी.

जिसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण एकजुट हो कर घर को चारों ओर से घेर लिया. घिरते देख डकैत वहां से भागना शुरू किया. क्रम में तीन डकैतों काे ग्रामीणों ने दबोच कर उसकी जमकर धुनाई की. सूचना मिलते ही एसडीपीओ पिनाकी दत्त सदल-बल वहां पहुंच कर तीनों को अपने कब्जे में लिया.

डकैतों की पहचान पुलिस ने साहिबगंज जिला के महाराजपुर मुस्लिम टोला निवासी भादुआ यादव, राजेश कुमार चौधरी व मुहम्मद जाहिद शेख के रूप में किया है. पुलिस ने उपरोक्त तीनों के पास से दो पिस्तौल, दो पाइप गन, 2 कारतूस बरामद किया है. वहीं घायल मोहन सरकार व परिवार के एक अन्य सदस्य को जंगीपुर महकमा अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. इधर पुलिस धराये डकैतों से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है. जबकि बाकी फरारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola