सड़क पर बहता है नाली का गंदा पानी

Updated at : 05 Feb 2016 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर बहता है नाली का गंदा पानी

पाकुड़ : नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 आदर्श नगर में नगर पपिषद चुनाव के तीन साल बीत जाने के बाद भी समुचित विकास नहीं हो पाया है. जिस कारण वार्ड के मुहल्लेवासियों को कई समस्या से जूझना पड़ता है. उक्त वार्ड के आदर्श नगर में नाली की नियमित सफाई नहीं होने से उक्त मुहल्ले […]

विज्ञापन

पाकुड़ : नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 आदर्श नगर में नगर पपिषद चुनाव के तीन साल बीत जाने के बाद भी समुचित विकास नहीं हो पाया है. जिस कारण वार्ड के मुहल्लेवासियों को कई समस्या से जूझना पड़ता है. उक्त वार्ड के आदर्श नगर में नाली की नियमित सफाई नहीं होने से उक्त मुहल्ले में नाली का गंदा पानी सड़क में बहता है.

उक्त मुहल्ले में पानी की भी घोर समस्या है. मुहल्लेवासियों ने बताया की वार्ड में पानी की समस्या को दूर करने के लिये नगर परिषद के पदाधिकारी से लेकर जिले के पदाधिकारी तक गुहार लगायी गयी है. लेकिन उक्त मुहल्लेवासियों को आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है. उक्त वार्ड के लोगों को पेयजल के लिये मुहल्ले से लगभग एक किलोमीटर दूर जिदातो मिशन परिसर स्थित चापाकल से पानी लाना पड़ता है. जिसे खास कर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola