सदस्यता अभियान चलायेगा जदयू
Updated at : 05 Feb 2016 5:36 AM (IST)
विज्ञापन

जन समस्याओं को लेकर किया जायेगा चरणबद्ध आंदोलन पाकुड़ : स्थानीय वीर कुंवर सिंह नगर भवन में गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड की जिला कमेटी की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौतम मंडल ने की. बैठक में मुख्य अतिथि पाकुड़ जिला प्रभारी त्रिवेणी वर्मा थे. इस दौरान संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान चलाने […]
विज्ञापन
जन समस्याओं को लेकर किया जायेगा चरणबद्ध आंदोलन
पाकुड़ : स्थानीय वीर कुंवर सिंह नगर भवन में गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड की जिला कमेटी की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौतम मंडल ने की. बैठक में मुख्य अतिथि पाकुड़ जिला प्रभारी त्रिवेणी वर्मा थे. इस दौरान संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. पार्टी को जिला व पंचायत स्तर पर मजबूत करने, डाेर-टू-डोर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. जिला प्रभारी श्री वर्मा ने 14 फरवरी को हजारीबाग में प्रदेश कार्य समिति की बैठक में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल कराने के निर्देश जिलाध्यक्ष को दिया है.
कहा : पाकुड़ जिला में जन समस्याओं को लेकर जनता के हित में चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. राजद के जिलाध्यक्ष रोजमेरी हेंब्रम को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए जदयू महिला जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया. वहीं नगर अध्यक्ष के पद पर दीपक पांडे, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष इस्माइल अंसारी को मनोनित किया है. इस अवसर पर संजय राय, खालिद अंसारी, संजय राय, निशांत सिंह, नदीम अंसारी, विश्वनाथ तिवारी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




