एमएसडीपी से बदलेगी पाकुड़ के चार प्रखंडों की तसवीर
Updated at : 02 Feb 2016 6:43 AM (IST)
विज्ञापन

प्रधानमंत्री 15 सूत्री कार्यक्रम के राज्य स्तरीय सदस्य मनीष कुमार अग्रवाल ने की प्रेसवार्ता पाकुड़ सदर, हिरणपुर, महेशपुर व लिट्टीपाड़ा अल्पसंख्यक प्रखंड घोषित जिला स्तरीय कमेटी ने भेजा 100 करोड़ की योजनाओं का प्रस्ताव एमएसडीपी का उद्देश्य अल्पसंख्यकों का विकास करना पाकुड़ : मल्टी सेक्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम (एमएसडीपी) के तहत जिले के चार प्रखंंडों को […]
विज्ञापन
प्रधानमंत्री 15 सूत्री कार्यक्रम के राज्य स्तरीय सदस्य मनीष कुमार अग्रवाल ने की प्रेसवार्ता
पाकुड़ सदर, हिरणपुर, महेशपुर व लिट्टीपाड़ा अल्पसंख्यक प्रखंड घोषित
जिला स्तरीय कमेटी ने भेजा 100 करोड़ की योजनाओं का प्रस्ताव
एमएसडीपी का उद्देश्य अल्पसंख्यकों का विकास करना
पाकुड़ : मल्टी सेक्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम (एमएसडीपी) के तहत जिले के चार प्रखंंडों को अल्पसंख्यक प्रखंड घोषित किया गया है. इसमें पाकुड़ सदर, हिरणपुर, महेशपुर व लिट्टीपाड़ा है. एमएसडीपी योजना को आम जनता तक पहुंचाने के लिए सरकार ने 80 हजार रुपये प्रचार प्रसार के लिए भेजा है, ताकि एमएसडीपी योजना के उद्देश्य के बारे में जनता जान सके. उक्त बातें प्रधानमंत्री 15 सूत्री कार्यक्रम के राज्य स्तरीय सदस्य मनीष कुमार अग्रवाल ने परिसदन भवन में पत्रकारों से कही. कहा :
जिला स्तर पर कमेटी का गठन किया जा चुका है. इसमें जन प्रतिनिधि सहित सादीकुल आलम, प्रकाश जैन, गेमिलिना सोरेन एवं फिरोज आलम हैं.
एमएसडीपी योजना का उद्देश्य अल्पसंख्यकों का विकास करना है. कहा कि योजनाएं तो बना दी जाती है, परंतु जमीन पर उतारना जिला प्रशासन का काम होता है. राज्य में अव्वल स्थान पर पाकुड़ जिला है. इसके लिए जिला प्रशासन धन्यवाद के पात्र हैं. राज्य के 24 जिलों में से 16 जिला को चयनित किया गया है.
इसमें कुल 44 प्रखंड एमएसडीपी योजना के तहत आते हैं. श्री अग्रवाल ने कहा कि पाकुड़ से लगभग 100 करोड़ की योजनाओं को जिला स्तर पर कमेटी के माध्यम से प्रस्ताव भेजी गयी है. एमएसडीपी योजना के तहत छात्रों के लिए सोलर लालटेन, स्ट्रीट लाइट, आइटीआइ कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, अल्पसंख्क आवासीय विद्यालय, पेयजल टंकी सहित अन्य योजनाएं ली जा सकती है. इस अवसर पर प्रकाश जैन, सादिकुल आलम, जिप सदस्य गेमिलिना सोरेन, विनय कुमार पांडे आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




